होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ के अलहम्द मैरिज लॉन की बर्थडे पार्टी का अश्लील डांस वाला...

बदायूँ के अलहम्द मैरिज लॉन की बर्थडे पार्टी का अश्लील डांस वाला वीडियो आया सामने, पुलिस ने चार महिला डांसरों के साथ 33 लोग के खिलाफ की थी कानूनी कार्यवाही,

बदायूँ।पुलिस ने शुक्रवार रात शहर के एक बरातघर में छापा मारकर मौके से चार महिला डांसर और 29 लोगों को पकड़ा था। इस बरातघर में शुक्रवार की रात जन्मदिन की पार्टी में बिना अनुमति के महिला डांसर बुलाई गईं थीं गत शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि अलहम्द मैरिज लॉन में बिना अनुमति के डांस पार्टी चल रही है। इसके लिए बाहर से कुछ महिला डांसर बुलाई गई हैं। सभी लोग डांसरों को घेरे खड़े हैं और उनसे अश्लील डांस कराया जा रहा है।

जिसपर बरातघर में छापा मारकर पुलिस ने मौके से चार महिला डांसर और 29 लोगों को पकड़ लिया था। पुलिस सभी को कोतवाली ले आई जहां उनसे पूछताछ के बाद सभी के खिलाफ विभन्न धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की गई थी।आज उसी पार्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसे उसी पार्टी का बताया जा रहा है,जिसमें चार डांसर बीच मे डांस करते दिखाई दे रही हैं जिसके चारों ओर लोग बैठ कर डांस का आनन्द लेते नज़र आ रहे हैं।

लोगों का कहना है कि यह मामला राजनीति से जुड़ा हुआ है जिसकी शिकायत पर यह कार्यवाही की गई है, इसका कारण इस पार्टी में शामिल किसी व्यक्ति को सबक सिखाने के लिये यह शिकायत कर कार्यवाही कराई गई है। बताया जा रहा है कि राजनीति से जुड़ा यह व्यक्ति ही बरातघर में यह कार्यक्रम आयोजित करा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here