सांसद के सामने ही बुजुर्ग महिला ने खोली रिश्वतखोरी की पोल

यूपी के बदायूं में हुई ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप एक महिला लाभार्थी को ‘पीएम आवास योजना’ के तहत घर की चाबी सौंप रहे हैं. चाबी सौंपते हुए सांसद बुजुर्ग महिला से पूछते हैं कि किसी ने पैसे (घूस) तो नही लिए? इसपर महिला ने माइक पर ही कह दिया- “हां लिए हैं, 30 हजार रुपये.”
देखते ही देखते बृहस्पतिवार को पूरे सवाल-जवाब का वीडियो भी वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही प्रदेश मुख्य विपक्षी पार्टी सपा अपने समाजवादी पार्टी ने अपने X अकाउंट से वीडियो शेयर कर सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए सरकार को घेरा है।
वायरल हो रहे वीडियो में बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप एक महिला लाभार्थी को ‘पीएम आवास योजना’ के तहत घर की चाबी सौंप रहे हैं. चाबी सौंपते हुए सांसद बुजुर्ग महिला से पूछते हैं कि किसी ने पैसे (घूस) तो नही लिए? इसपर महिला ने माइक पर ही कह दिया- “हां लिए हैं, 30 हजार रुपये.”
सांसद के सवाल पर पहले झिझकी, फिर हिम्मत से दे दिया जवाब
इसी क्रम में उन्होंने बूढ़ी अम्मां से पूछा कि क्या इस आवास के लिए किसी ने उनसे पैसे तो नहीं लिए; इस पर महिला तो झिझक गई. लेकिन फिर उसने हिम्मत कर जवाब दिया. सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने स्थिति को बिगड़ने से बचाने के लिए फिर दूसरा सवाल कर दिया. उन्होंने पूछा कि क्या इस आवास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देना चाहती हो… इस पर महिला ने हां में जवाब दिया.
दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी के कार्यक्रम के दौरान मंच पर बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व मंत्री सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह समेत सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक एवं मीडिया कर्मी मौजूद थे।
इस दौरान सभी लोग झेंप मिटाते हुए हंसते हुए महिला की इस बात को टालते नजर आए।लेकिन भरी सभा में अपने ही सवालों पर आए वृद्धा के इस जवाब को सांसद ने हंसी-हंसी में लिया। शारदा देवी ने ये बात माइक पर बोली थी. जिस पर पहले तो सभी लोग हंसने लगे लेकिन सांसद ने उन्हें तुरंत टोका व पास खड़े विधायक राजीव सिंह की तरफ देखकर बोले- यह गंभीर मुद्दा है इसको दिखवाइए।
इस मामले में बीजेपी जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि सांसद को चाबी सौंपते समय वृद्धा ने पैसों की बात की, जो हमारे लिए बेहद गंभीर मामला है।पूरे मामले को जिला कलेक्टर के संज्ञान में लाया है और मामले की गहन जांच की मांग की है। इस बीच, जिलाधिकारी बदांयू मनोज कुमार ने कहा कि मामला कल ही मेरे संज्ञान में आया था, जिसके बाद मैंने मामले की जांच अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह को सौंपी है। जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द मुझे सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि बुजुर्ग लाभार्थी महिला उसावां नगर पंचायत की शारदा देवी हैं, जिनको आंवला से बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप ‘पीएम आवास योजना’ की चाबी सौंप रहे थे और तमाम लाभार्थियों से उनका अनुभव और भावनाएं जान रहे थे. इसी क्रम में शारदा देवी को चाबी सौंपते हुए उनसे पूछा कैसा लग रहा है, किसी ने पैसे तो नहीं लिए. इस सवाल के जवाब में शारदा देवी ने कहा कि हां, आवास दिलवाने के नाम पर 30 हजार रुपये दिए थे.

























