होम राज्य उत्तर प्रदेश पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर घटतौली रोकें: डीएम-बदायूं समाचार

पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर घटतौली रोकें: डीएम-बदायूं समाचार

पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर घटतौली रोकें: डीएम

कलक्ट्रेट में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते डीएम मनोज कुमार।स्रोत-प्रशासन

बदायूं। मंगलवार को उद्योग और व्यापार बंधु की बैठक कलक्ट्रेट में हुई। डीएम ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। बाट-माप विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि डीजल-पेट्रोल व सीएनजी की घटतौली रोकने के लिए पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण करें। व्यापारियों ने पेट्रोल पंपों पर हवा डालने की मशीनें खराब रहने की शिकायत की।

डीएम मनोज कुमार को उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में कुल 138 आवेदन पत्र आए। इनमें बैंकों की तरफ से अब तक 70 ऋण आवेदनपत्रों पर स्वीकृति दी गई है। उद्यमियों ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल, डीजल से लेकर सीएनजी तक में घटतौली हो रही है। इस पर डीएम ने बाट-माप विभाग को पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पेट्रोल पंपों पर शौचालय साफ-सुथरे रहें। उनमें ताला नहीं लटके होने चाहिए। पेट्रोल पंपों पर हवा डालने की मशीनें अक्सर खराब रहने की शिकायत पर मशीनों का भी निरीक्षण करने को कहा। इस मौके पर एडीएम प्रशासन वीके सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रामजी लाल, एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here