बिल्सी।आज परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिल्सी के छात्रों को लाइव प्रसारण के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए मोदी जी ने कहा कि आज जिस भारत मंडपम में आप सभी छात्र छात्राएं बैठे हैं कुछ दिन पूर्व इसी भारत मंडपम में विश्व के विभिन्न देशों के नीति निर्माताओं ने बैठकर विश्व में होने वाले नवीन परिवर्तनों के बारे में विचार विमर्श किया था।आप सभी भविष्य के लीडर है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पंकज कुमार सिंह श्री सहाबुद्दीन अली खान अब्दुल रईस छात्राओं में अभय रिंकी अरुण वैष्णवी पारुल तान्या हेमलता आज छात्राएं उपस्थित रहे

























