होम राज्य उत्तर प्रदेश डीएम से घायल पशुओं के इलाज कराए जाने की मांग, ...

डीएम से घायल पशुओं के इलाज कराए जाने की मांग, गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,घायल पशु को कई दिनों से कौए नोच रहे।

  • अंबियापुर स्थित पशु चिकित्सकालय के चिकित्सकों के खिलाफ फूटा गुस्सा,
  • तहसील प्रशासन ने भी आंखे मूंदी

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बरनी में शनिवार को घायल छुट्टा पशुओं के इलाज न होने से गुस्साएं ग्रामीणों ने पशु चिकित्सकों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम से इन घायल पशुओं के इलाज कराए जाने की मांग की है। गांव निवासी ऋषिदेव सिंह ने बताया कि गांव के आसपास दर्जनों छुट्टा गोवंश घूमते रहते है। जो खेतों में खड़ी किसानों की फसलों को को बर्बाद कर रहे हैं। जिससे गांव के किसान काफी परेशान है। रात-रातभर उन्हे अपनी फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है।

इसके अलावा खेतों के किनारे लगे कटीले तारों से कई गोवंश गंभीर रुप से घायल हो चुके है। जिनके घाव को कौए आदि नोच-नोच कर खा रहे है। गांव के विजेंद्र सिंह ने बताया घायल पशुओं को इलाज कराए जाने को लेकर कई दिनों से अंबियापुर स्थित पशु चिकित्सकालय के चिकित्सकों को कई बार सूचना दी गई है। साथ ही तहसील प्रशासन को भी अवगत कराया है। मगर किसी ने उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। जिसके कारण आज गांव के लोगों ने एकत्रित होकर जिम्मेदारों के खिलाफ प्रदर्शन किया है। उन्होने डीएम से शीघ्र इन पशुओं के निजात दिलाए जाने एवं घायलों का इलाज कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में जगतपाल सिंह, तिलक सिंह, थानसिंह, लालसिंह, सर्वेंद्र कुमार, महावीर, गौतम सिंह, तेजवीर सिंह, मुकेश कुमार, शिवकुमार, उदयवीर, वीरेंद्र कुमार आदि प्रमुख है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here