बदायूँ। आज ग्राम कुनार में राम भक्तों के दल का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया, आज कुनार में राम भक्तों का दल 22 जनवरी को अयोध्या में प्रस्तावित भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण पत्रक व पूजित अक्षत लेकर पहुंचा जिसका ग्राम वासियों ने भव्य स्वागत किया।
इसके बाद राम भक्तों ने सभी ग्राम वासियों ने पूजित अक्षत के साथ भगवान राम के कार्यक्रम का निमंत्रण पत्रक के साथ राम मंदिर भेंट किया। राम भक्तों ने प्रत्येक घर में पूजित अक्ष का वितरण किया गया इस दौरान ग्राम वासी लगातार जय श्री राम का जय घोष करते दिखाई दिए। ग्राम प्रधान पंडित अरुण भारद्वाज जी के माता-पिता ने सभी राम भक्तों का तिलक लगाकर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।
आज के दल में प्रखंड संयोजक बजरंग दल पंडित अजय शर्मा ब्लॉक प्रमुख अनेक पाल सिंह विश्व हिंदू परिषद सुनील राठौर राघवेंद्र योगेश दिनेश शर्मा गांव के समस्त लोग मौजूद रहे।

























