होम राज्य उत्तर प्रदेश कानपुर में सांड ने फल विक्रेता को उठाकर तीन बार फेंका, इलाज...

कानपुर में सांड ने फल विक्रेता को उठाकर तीन बार फेंका, इलाज के दौरान मौत – अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


सांड ने फल विक्रेता को उठाकर तीन बार फेंका, इलाज के दौरान मौत कानपुर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



कानपुर में सांड के हमलों से लोगों में दहशत है। कचहरी के पास 21 दिसंबर को सांड ने फल विक्रेता को तीन बार पटका। उसे हैलट में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। पिछले साल सांड़ के हमलों में आठ से ज्यादा लोग जान गवां चुके हैं।

मूलरूप से उन्नाव जिले के औरास थानाक्षेत्र के अजगांव निवासी गुड्डन कश्यप (36) कोतवाली के बाबा घाट पर रहकर कचहरी के पास फल का ठेला लगाते थे। परिवार में पत्नी सोनी और तीन बेटियां हैं।

बड़े भाई कमलेश ने बताया कि गुड्डन पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। 21 दिसंबर को कचहरी के पास गुड्डन को सांड ने पटक दिया था। पैंट की बेल्ट में सींग फंसने के कारण तीन बार पटका। आसपास के लोगों ने सांड को खदेड़ा

परिजनों ने पहले उर्सला और बाद में हैलट में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गई। गुड्डन की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने भगवतदास घाट पर गुड्डन का अंतिम संस्कार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here