
भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में मौजूद क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य व जनप्रतिनि
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जनवरी को तहसील दातागंज के ग्राम सैंजनी में एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जनसभा को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य ने भाजपा कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा जिले में एचपीसीएल की ओर एथेनॉल का इतना बड़ा प्लांट बनना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का एथेनॉल प्लांट किसानों की आय को दोगुना करने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसभा को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सांसद आंवला धर्मेंद्र कश्यप, सांसद संघमित्रा मौर्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
–
फोटो- 30
अधिकारियों ने लिया जनसभा स्थल का जायजा
27 जनवरी को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कोई चूक न हो, इसके लिए वरिष्ठ अधिकारी लगातार वहां पर निरीक्षण कर रहे है। बृहस्पतिवार को अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन पीसी मीणा, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक बरेली राकेश सिंह, डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत अन्य अधिकारियों ने दोपहर बाद निरीक्षण किया।
–
किसानाें को मिलेगा प्लांट का फायदा
एथेनॉल प्लांट काफी दिन पहले से शुरू हो गया था। वहां पर किसानों से धान की फसल का अवशेष (पराली) खरीदा जा रहा है, जबकि इससे पहले किसान उस अवशेष को जला दिया करते थे। अब इससे उनकी आमदनी दोगुनी हो गई है। इसके साथ ही पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण से भी निजात मिली है।

























