कड़कड़ाती ठंड में नंगे पैर भिक्षा मांग रहे एक साधु को कपड़े कम्बल जूते देकर की सहायता
आसफपुर से हर्षित मिश्रा की रिपोर्ट

आसफपुर – कस्बे की पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार शर्मा ने गुरुवार को ठिठुरती ठंड में एक साधु को गर्म कपड़े, तथा जूते मोजे देकर मानवीयता की मिशाल पेश की है, इससे पहले भी इन्ही चौकी इंचार्ज ने रेलवे क्रासिंग पर उपलों से भरी एक ठेली को धक्का लगा कर सहायता कर मानवता की मिशाल पेश की थी।
गुरुवार दोपहर साधु रूप में पुलिस चौकी में एक व्यक्ति दाखिल हुआ,उस समय चौकी इंचार्ज सुनील कुमार शर्मा क्षेत्र के किसी गांव का विवाद निबटा रहे थे दरोगा जी ने उक्त व्यक्ति से आने का कारण पूछा, तो ठंड में ठिठुर रहे साधू रूपी व्यक्ति ने जूते की मांग की,
इंचार्ज सुनील कुमार ने साथ वैठे सिपाही राहुल को कमरे में खुद को लाकर रखे नए जूते मोजे और कुछ गर्म कपडो को लाने को कहा ,कांस्टेबल ने तत्काल ही इंचार्ज के कमरे से रखे गर्म कपड़े व जूते लाकर चौकी इंचार्ज को दे दिये जिसे इंचार्ज ने अपने हाथो से साधू वेशधारी व्यक्ति को भेंट कर दिये,जिसमे एक गर्म बनियान, गर्म कपड़े के अलावा अंडर गारमेंट, व जूते मोजे आदि थे।
इस वाक्या को देख रहे चौकी में बैठे फरियादी भी खुले दिल तारीफ करते नजर आए। फरियादियों ने कहा कि पुलिस महकमे में भी दयावान ह्रदय के लोग हैं, काश हर पुलिस बाला दरोगा सुनील कुमार शर्मा जैसे हो जायें तो प्रदेश का कल्याण हो जाये, अपराधियों से सख्ती बरतने वाले, और बेसहारा और मजलूमों को सहारा देने वाले यह चौकी प्रभारी क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाए हुए हैं।

























