होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: तहसील क्षेत्र में आवारा पशुओं के विरोध में गौसमनगर के किसानों...

बिल्सी: तहसील क्षेत्र में आवारा पशुओं के विरोध में गौसमनगर के किसानों ने किया प्रदर्शन।

गौसमनगर के किसानों ने आवारा जानवरों के खिलाफ प्रदर्शन किया

छुट्टा पशुओं को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम गौसमनगर में शुक्रवार को छुट्टा पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम से पशुओं से शीघ्र निजात दिलाए जाने की मांग की। कहा, छुट्टा पशु खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार खामोश हैं।

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर कोई सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कहा, कई बार उन्होंने छुट्टा पशुओं को मिर्जापुर गोआश्रय स्थल पहुंचाया है, लेकिन केयर टेकर रात में पशुओं को बाहर निकाल देता है। इसके बाद वे खेतों में खड़ी फसल को बर्बाद करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में कृपाल सिंह, कृष्णपाल, दुर्गपाल, जवाहर सिंह, भजनलाल, बिजेंद्रपाल, धर्मपाल, कर्रू सिंह, सतेंद्रपाल, भगवान सिंह, सत्यवीर सिंह आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here