होम राज्य उत्तर प्रदेश आगरा में कीठम में लकड़ी काटने से रोकने पर दैनिक वाचर महिला...

आगरा में कीठम में लकड़ी काटने से रोकने पर दैनिक वाचर महिला पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


आगरा के कीठम में लकड़ी काटने से रोकने पर दैनिक वाचर महिला पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया

घायल दैनिक वॉचर शबाना कुमारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में कीठम के जंगलों से हरे पेड़ काट रहीं महिलाओं ने दैनिक वॉचर से गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया। इससे शबाना कुमारी का सिर फट गया, जिससे 15 टांके आए हैं। वन विभाग की टीम ने हल्ला होने पर आरोपी महिलाओं को पकड़ लिया। प्रकरण में 10 नामजद महिलाओं के खिलाफ थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है।

रामसर साइट एवं पक्षी अभ्यारण्य सूर सरोवर पक्षी विहार कीठम, राष्ट्रीय चंबल सैंक्चुअरी के अंतर्गत संरक्षित क्षेत्र है। यहां वन क्षेत्र में मानवीय गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। कीठम के जंगलों में अक्सर आसपास की महिलाएं लकड़ी काटने आ जाती हैं, जिन्हें रोकने के लिए विभाग ने दैनिक वॉचर नियुक्त किए हैं। शनिवार को दैनिक वॉचर शबाना और सौदान सिंह कीठम वन ब्लॉक में गश्त कर रहे थे। दोपहर करीब 1.30 बजे उन्होंने जंगल में हरे पेड़ों को काटते हुए कुछ महिलाओं को देखा।

रोकने पर आरोपी महिलाओं ने शबाना के साथ गाली गलौज करते हुए पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही फील्ड वनकर्मी मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर 10 महिलाओं को पकड़ लिया। प्रकरण में मंजू, मीनेश, अनीता, नहनी, तुलसा, मोहन देवी, ईश्वर देवी, लीलावती और गुड्डी, गुलाब देवी के खिलाफ थाना सिकंदरा में तहरीर दी गई है।

दैनिक वॉचर के ऊपर पेड़ काट रहीं महिलाओं ने हमला बोला। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोपियों के खिलाफ थाना सिकंदरा में तहरीर दी गई है। दैनिक वॉचर शबाना के सिर में 15 टांके आएं हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है। -आरुषि मिश्रा, उप वन संरक्षक, राष्ट्रीय चंबल सैंक्चुअरी प्रोजेक्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here