बिल्सी। उत्तर प्रदेश राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश प्रभारी जीके पाठक ने क्षेत्र के गांव परौली निवासी कवि आकाश पाठक को धर्म एवं कला संस्कृति प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बदायूं मनोनीत किया है। उन्होने कहा कि आकाश के दायित्व निर्वहन से जिले में संगठन के विस्तारीकरण एवं अन्य राष्ट्र सेवा के क्रियाकलापों से संगठन और सशक्त होगा।

























