

बदायूँ।अयोध्या धाम में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य मे पूरा भारत अपनी अपनी पद्धिति से पूजा पाठ कर खुशियां मना रहा है इस क्रम में बदायूँ मे श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट द्वारा नगर में श्री राम नाम के कीर्तन का आयोजन किया किया गया, इस कीर्तन में सैकड़ों की संख्या में श्री श्री ग़ौर निताई ट्रस्ट से जुड़े भक्तों ने हिस्सा लिया, इस कीर्तन को एक उत्सव की तरह मनाया बार बार जय श्री राम के जयकारे की गूंज से पूरा वातावरण राममय हो गया।








इस अवसर बोलते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर के निर्माण और 22 जनवरी को जब उसमे भगवान रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद विराजमान होंगे, वह क्षण ऐतिहासिक होंगे, हम सबको खुश होना चाहिए कि हम सब अपने जीवित रहते इस क्षण को देख पा रहे हैं, वहीं श्याम जी ने अपने सम्बोधन में कहाकि राम मंदिर के निर्माण से प्रतीत हो रहा है कि सतयुग आ गया,अब देश मे राम राज्य की शुरुआत होने जा रहा है, हम सबको मिलकर इस दिन को दीपावली के उत्सव की तरह बड़े उत्साह के साथ मनाना चाहिए।
कीर्तन समाप्ति पर भगवान श्री राम की आरती उतारी गई, ततपश्चात भोग लगाकर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अरुण , श्याम , शरद , ऋषिराम , विजय , अतुल , जवाहर , राकेश , नरेंद्र , पवन , अजय , राजीव , विरल , ऋषभ, गौरांग, गर्वित, जतिन, अग्र, देवांश, सक्षम आदि सभी वैष्णव जन सम्मलित हुए।














