होम राज्य उत्तर प्रदेश अब कम होगी पुलिसकर्मियों की पेट की चर्बी, बनेंगे अपराधियों से भी...

अब कम होगी पुलिसकर्मियों की पेट की चर्बी, बनेंगे अपराधियों से भी ज्यादा चुस्त – अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


अब पुलिसकर्मियों की पेट की चर्बी कम हो जाएगी, वे अपराधियों से भी ज्यादा चुस्त-दुरुस्त हो जाएंगे

तोंद वाले पुलिसकर्मी
– फोटो : Social Media

विस्तार


पुलिसकर्मियों के अधिक वजन (तोंद) से लोगों पर विभाग की छवि को लेकर प्रतिकूल असर पड़ता है। इनकी तोंद कम कराने की तैयारी हो गई है। एटा पुलिस लाइन में आधुनिक जिम्नेजियम का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें पसीना बहाकर पुलिसकर्मी पेट और वजन कम कर फिट बनेंगे।

पुलिस लाइन में आधुनिक जिम कर्मचारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। इसका लाभ पुलिस लाइन में रहने वाली कर्मचारियों के साथ ही जिला मुख्यालय पर तैनात कर्मी भी उठा सकेंगे। साथ ही पुलिस अधिकारियों की ओर से अधिक वजन वाले कर्मियों को नियमित जिम में भेजा जाएगा ताकि भविष्य में पनपने वाली कई बीमारियों से बचाया जा सके। पेट बढ़ने वाले जिम में पसीना बहाएंगे तो शरीर भी फिट हो जाएगा। जिम्नेजियम में आधुनिक मशीनें भी लगाई जाएंगी। हालांकि वर्तमान में छोटा जिम पुलिस लाइन में संचालित हो रहा है। इसमें अधिक संख्या में कर्मी कसरत नहीं कर पाते। साथ ही आधुनिक मशीनों का भी अभाव है।

बड़ी संख्या में एक साथ कर सकेंगे कसरत

पुलिस लाइन में तैयार कराए जा रहे जिम्नेजियम में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी एक साथ जिम सकेंगे। इसको ध्यान में रखकर ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है, ताकि अधिक संख्या में एक बार में कसरत कर सकें। निर्माणाधीन भवन चालू वर्ष में ही मिल जाएगा और पुलिस कर्मी लाभ लेना शुरू कर देंगे।

लगाई जाएंगी आधुनिक मशीनें

आरआई किशन लाल गौतम ने बताया कि पुलिसकर्मियों के लिए जिम्नेजियम हॉल बनाया जा रहा है, जो मई-जून तक तैयार हो जाएगी। इसमें आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। इसका लाभ लाइन के पुलिस कर्मियों के साथ ही मुख्यालय पर तैनात कर्मचारी भी उठा सकेंगे। पुलिस विभाग में फिट रहना बेहद जरूरी है। वजन बढ़ने से तमाम शारीरिक बीमारियां बढ़ जाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here