
बदायूँ।आज नगर के रघुनाथ जी-पंजाबी मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बदायूँ की धरोहर कवि डा.ब्रजेन्द्र अवस्थी जी की पुण्य स्मृति में उनके परिवार द्वारा निराश्रित वर्ग के निमित्त भण्डारा एवं कम्बल बितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।


इस दौरान उनके पुत्र शतंजीव अवस्थी व पुत्रवधू डा.निशि अवस्थी ने अपने परिजनों,श्रियंकर अवस्थी , एवं डॉ अवस्थी के प्रिय शिष्य कुलदीप अंगार,सुनील मक्कड़ ने भण्डारा एवं कम्बल वितरण कार्यक्रम मे सहयोग किया।इस दौरान डा.ब्रजेन्द्र अवस्थी का भावपूर्ण स्मरण किया।

























