होम राज्य उत्तर प्रदेश सीएम योगी ने बरेली में सौंपी 363 करोड़ रुपये की परियोजनाएं-बदायूं समाचार

सीएम योगी ने बरेली में सौंपी 363 करोड़ रुपये की परियोजनाएं-बदायूं समाचार

सीएम योगी ने बरेली में दी 363 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

सीएम योगी ने बटन दबाकर परियोजनाओं का किया शिलान्यास
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लोकसभा चुनाव की घोषणा अगले कुछ ही महीनों में हो सकती है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बदायूं जिले में एचपीसीएल के बायोगैस प्लांट के उद्घाटन के साथ ही 363 करोड़ की 20 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें सड़कों के चौड़ीकरण, नर्सिंग कॉलेज का भवन निर्माण, पेयजल योजना, 100 बैडेड क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य शामिल हैं।

इसके अलावा 60 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में संपर्क मार्ग, अग्निशमन सुरक्षा कार्यक्रम, तटबंध, ड्रग वेयर हाउस व जीटीआई शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने बदायूंवासियों को शुभकामनाएं देते ही कहा कि यह परियोजनाएं आपके जिले के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here