होम राज्य उत्तर प्रदेश सर्दी ने घटाया बोझ, अस्पतालों में 50 फीसदी तक कम हुई ओपीडी

सर्दी ने घटाया बोझ, अस्पतालों में 50 फीसदी तक कम हुई ओपीडी

सर्दी ने घटाया बोझ, अस्पतालों में 50 फीसदी तक घटी ओपीडी

जिला अस्पताल में दवा लेने को पर्चा बनवाती एक महिला। संवाद

बदायूं। ठंड का असर अब अस्पतालों की ओपीडी पर भी पड़ने लगा है। शहर के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 50 फीसदी तक कम हुई है।

पिछले कई दिन से चल रही शीतलहर के कारण सोमवार को शहर के जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या काफी कम रही। जिला अस्पताल में अब तक 1200 से लेकर 1400 तक की ओपीडी रहती थी। सोमवार को जिला अस्पताल में मात्र 530 ही मरीजों ने पर्चा बनवाकर दवा ली। वहीं 40 मरीज भर्ती हुए। ऐसे ही महिला अस्पताल की ओपीडी चार सौ से पांच सौ पहुंच रही थी। सोमवार को मात्र 140 महिलाओं और बच्चों ने पर्चा बनवाकर दवा ली।

मेडिकल कॉलेज में 1800 से दो हजार तक मरीज दवा लेने पहुंच रहे थे लेकिन सर्दी के चलते सोमवार को मात्र 840 मरीजों ने पर्चा बनवाकर दवा ली। डॉक्टर राजेश वर्मा का कहना है कि सर्दी अधिक होने की वजह से लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। बहुत ही इमरजेंसी में लोग अस्पताल आ रहे हैं। यही कारण है कि ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक मरीजों की संख्या कम हुई है। जो भी मरीज आ रहे है वह अधिकतर सर्दी, बुखार, सांस से पीड़ित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here