- पुरानी पेंशन बहाली हेतु संसद में आवाज उठाने हेतु सांसद ने दिया आश्वासन
- शिक्षक संघ प्रतिनिधियों ने बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट
बदायूँ।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक आज जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में मालवीय अध्यापक आवास गृह पर हुई। जिसमें सांसद संघमित्रा मौर्य ने भी प्रतिभाग किया।





शिक्षक संघ ने एक स्वर मे सांसद से पुरानी पेंशन बहाली हेतु संसद में आवाज उठाने की बात कही जिस पर उन्होंने अगले माह संसद के सत्र के दौरान आवाज उठाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान संजीव शर्मा ने शिक्षकों के चयन वेतनमान, अवशेष महंगाई भत्ता, अवशेष बोनस, 64 शिक्षकों के अवरूद्ध वेतनमान को निर्गत करने एवं अन्य विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में सांसद को अवगत कराया जिस पर उन्होंने तत्काल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुश्री स्वाती भारती को समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी समेत समस्त विकास क्षेत्रों के
अध्यक्ष, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष गण मौजूद रहे।
शिक्षक संघ प्रतिनिधियों ने बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट
आज शिक्षक संघ प्रतिनिधियों ने जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी से शिष्टाचार भेंट कर बदायूँ जनपद का चार्ज मिलने पर स्वागत किया साथ ही एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव से भी शिष्टाचार भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

























