होम राज्य उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़-अयोध्या राम मंदिर पर उमड़ा जनसैलाब,गेट किये गए बंद,रोकने पड़े दर्शन,मुख्य...

ब्रेकिंग न्यूज़-अयोध्या राम मंदिर पर उमड़ा जनसैलाब,गेट किये गए बंद,रोकने पड़े दर्शन,मुख्य पुजारी को……

राम पथ पर वाहनों की एंट्री बंद, तस्वीरों में देखें अयोध्या का हाल

राम मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी है. इसकी वजह से प्रशासन ने श्रद्धालुओं को राम मंदिर प्रवेश द्वार पर रोक दिया है. गर्भगृह के भीतर भक्तों की भारी भीड़ के चलते लोगों को रोकने का फैसला किया गया है.

अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए उमड़ती भीड़ के चलते राम पथ पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है. लोगों को सिर्फ पैदल चलने की इजाजत है. सहादतगंज से नया घाट को जोड़ने वाली सड़क को राम पथ का नाम मिला है.

मंगलवार (23 जनवरी) सुबह से ही राम मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ जमा होना शुरू हो गई थी. बताया गया कि कुछ लोग रात से ही दर्शन के लिए इंतजार कर रहे थे. इस तस्वीर में सुबह के हालात देखें जा सकते हैं.

अयोध्या: उत्तर प्रदेश भक्तों की भीड़ जमा हो गई है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्त बड़ी संख्या में अपने आराध्य का दर्शन करने पहुंच गए हैं। रात 10 बजे मंदिर का पट बंद होने के बाद भी लोगों की भीड़ मंदिर परिसर से हटने का नाम नहीं ले रही थी। सुबह 3 बजे से ही लोग दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने भक्तों से धैर्य रखने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि अभी अयोध्या में जिस प्रकार की भीड़ है, उसमें एक दिन में सभी भक्तों को रामलला का दर्शन कराना संभव नहीं हो पाएगा। वहीं, रामलला के पूजन का विस्तृत कार्यक्रम भी सामने आया है। सुबह 3 बजे से रामलला के मंदिर में पूजा की तैयारी शुरू की जाएगी। पूजा- पाठ संपन्न होने के बाद सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक रामलला के दर्शन- पूजन हो सकेंगे।

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूरा कराया। इस कार्यक्रम के बाद भक्तों का जमावड़ा प्रभु राम की नगरी में लग गया है। अयोध्या के माहौल को लेकर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि प्रभु श्रीराम की नगरी दिव्य दिखाई दे रही है। इस समय त्रेतायुग की झलक देखने को मिल रही है। अयोध्या भक्तों के समूह से भर गई है। पहले दिन दर्शन के लिए इतने लोग यहां उपस्थित हैं कि आज सभी लोग दर्शन नहीं कर पाएंगे। 4000 संतों के समूह भी आए हैं। आज अयोध्या नगरी राममय दिखाई दे रही है।

मंदिर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए एंट्री पर रोक,

रामलला के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी है। इसको देखते हुए मंदिर में एंट्री को रोक दिया गया है। एडीजी जोन पीयूष मोडिया भारी भीड़ को देखते हुए सड़कों पर उतरे। हाइवे पर वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। एडीजी जोन ने भक्तों से अनुरोध किया है कि भारी भीड़ को लेकर शांति बनाए रखेंगे। रामलला के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करें। अयोध्या में नो एंट्री पर रोक लगाई गई है। हाइवे पर बैरिकेडिंग कराया गया है। पुलिस बल को सुरक्षा में लगा दिया गया है।

मंदिर में सुबह 3 बजे से अनुष्ठान

राम मंदिर अयोध्या में सुबह तीन बजे से ही अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक प्रभु रामलला के दर्शन होंगे। दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक मंदिर बंद रहेगा। मंदिर में पूजन की तैयारी को लेकर विशेष योजना तैयार की गई है। सुबह 3:00 बजे पूजन- श्रृंगार की तैयारी शुरू होगी। सुबह 4:00 बजे रामलला को जगाने का समय निर्धारित किया गया है। सुबह 4:30 बजे रामलला विग्रह की मंगला आरती होगी। सुबह 5:00 बजे रामलला का अभिषेक श्रृंगार होगा। दोपहर 1:00 बजे भोग आरती होगी। दोपहर 1:00 से 3:00 बजे तक दर्शन बंद रहेंगे। दोपहर 3:00 बजे मंदिर में एक बार फिर दर्शन फिर शुरू होंगे। शाम 7:00 बजे संध्या आरती होगी। रामलला चूंकि बालरूप में हैं, इसलिए हर घंटे फल- दूध का भोग लगाया जाएगा।

फ्लाइट से ऐसे जाएं राम दरबार

अयोध्या के राम मंदिर में अगर आप फ्लाइट से जाने की सोच रहे हैं तो लखनऊ एयरपोर्ट, अयोध्या के पास है। इसके अलावा गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी हवाई अड्डा तक भी जा सकते है। अयोध्या एयरपोर्ट भी सीधे पहुंच सकते हैं, लेकिन अभी अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट कुछ ही शहरों के लिए शुरू हुई है। साथ ही सीट की अनुपलब्धता की समस्या है।

ट्रेन से ऐसे पहुंचे अयोध्या

आप अगर ट्रेन से अयोध्या जाना चाहते हैं तो अयोध्या धाम जंक्शन से राम मंदिर की दूरी करीब 6 किलोमीटर है। राम मंदिर यहां से सबसे नजदीक है। फैजाबाद के लिए ट्रेन से पहुंच सकते हैं। लखनऊ से अयोध्या 130 किलोमीटर, वाराणसी से 200, प्रयागराज से 160 किलोमीटर, गोरखपुर से 140 किलोमीटर और दिल्ली से 636 किलोमीटर है।

सड़क मार्ग से ऐसे पहुंच सकते हैं धाम

अयोध्या के लिए यूपी के विभिन्न शहरों से बस सेवा शुरू की गई है। यूपी परिवहन निगम की बसों को अभी 24 घंटे संचालित किया जा रहा है। अगर आप लखनऊ से अयोध्या जाना चाहते हैं तो अवध बस स्टैंड से आपको बस मिल जाएगा। लखनऊ से काफी संख्या में बसों को संचालित किया जा रहा है। वहीं, प्राइवेट वाहनों से भी लखनऊ से अयोध्या पहुंचा जा सकता है। अयोध्या बाइपास से उतरकर ऑटो से राम मंदिर तक पहुंचा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here