बिल्सी नगर संघ चालक डॉ ओमेंद्र गुप्ता व अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट से आए पूजित अक्षत और राम मंदिर चित्र आमंत्रण पत्रों का वितरण किया।उन्होंने अपील करते हुए कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सभी लोग भजन कीर्तन करें एवं मंदिरों में दिए जलाकर दीपावली के उत्सव की तरह मनायें।
इस मौके पर संघ चालक डॉक्टर उमेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में सेवा बस्ती में घर-घर जाकर पूजित अक्षत भी वितरित किए गए टोली में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, रजनीश शर्म, सतीश चंद्र महेश्वरी राहुल भाई श्री उमेश बाबू राहुल शर्मा डीके गुप्ता अखिल मालपानी आदि मौजूद रहे

























