होम राज्य उत्तर प्रदेश आगरा विश्वविद्यालय के छात्र बिना एडमिट कार्ड के देंगे परीक्षा – अमर...

आगरा विश्वविद्यालय के छात्र बिना एडमिट कार्ड के देंगे परीक्षा – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


आगरा यूनिवर्सिटी के छात्र बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा देंगे

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू हो जाएंगी। परीक्षा में तमाम विद्यार्थी बिना प्रवेशपत्र के ही शामिल होंगे। इनके परीक्षा फाॅर्म नहीं भरे गए हैं। तमाम विद्यार्थी तो ऐसे हैं, जिनके प्रवेश नहीं हुए हैं।

बीएसए कॉलेज, मथुरा के प्राचार्य प्रो. ललित मोहन शर्मा ने बताया कि कई विद्यार्थी ऐसे हैं, जिनके प्रवेश अभी खुले ही नहीं हैं। उनके परीक्षा फाॅर्म नहीं भरे गए हैं। प्रक्रिया पूरी होने तक फिलहाल बिना प्रवेशपत्र के परीक्षा दिलाई जाएगी। वहीं, कुछ ऐसे विद्यार्थियों के परीक्षा फाॅर्म भरे जाने रह गए हैं, जिनके परिणाम में कुछ त्रुटियां हैं। विश्वविद्यालय को अवगत करा दिया गया है। विद्यार्थियों ने भी पहुंचकर अपनी समस्या रखी है।

बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पूनम सिंह का कहना है कि उनके यहां की स्नातक पांचवें सेमेस्टर और परास्नातक तीसरे सेमेस्टर की करीब 60 छात्राओं के प्रवेश ही नहीं खुले हैं। विश्वविद्यालय को पत्र भेजा जा चुका है। बिना प्रवेशपत्र के छात्राओं को परीक्षा में बैठाना पड़ेगा।

फॉर्म भरने की प्रक्रिया चल रही

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र तो जारी किए गए हैं पर सभी के नहीं। जिन विद्यार्थियों की परीक्षा 24 जनवरी से होनी है, उनके प्रवेशपत्र डाले गए हैं। वह भी जिनके परीक्षा फाॅर्म भरे गए हैं। परीक्षा फाॅर्म भरने की प्रक्रिया अभी चल रही है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि फाॅर्म भरने वाले सभी परीक्षार्थियों के फाॅर्म भर दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here