होम राज्य उत्तर प्रदेश अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न: ...

अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न: अयोध्या में भय प्रगट कृपाला,भक्तों की आंखों से झलके आंसू,अमिताभ, सचिन, विकी,कैटरीना, कंगना, मोरारी बापू सहित तमाम सितारों से सजी अयोध्या,

  • अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न:
  • मोदी ने रामलला की आंखों से पट्टी खोली,
  • हाथ में कमल का फूल लेकर पूजा की;
  • रामलला ने पीतांबर पहना।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान राम की गर्भगृह में पहली तस्वीर

अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का विधान पूरा हो गया।रामलला के दर्शनों का सदियों का इंतजार आज आखिर समाप्त हो गया। जैसे ही भक्तों ने रामलला की पहली छवि देखी तो ऐसी खुशी हुई कि कई लोगों की आंखों से आंसू बह निकले।अब अयोध्या के राम मंदिर में श्रीराम के प्रथम दर्शन हो गए हैं।

इससे पहले मंदिर के गर्भगृह में मोदी पहुंचे और उन्होंने प्राण-प्रतिष्ठा पूजा के लिए संकल्प लिया। फिर पूजा शुरू की। पीएम ने ही रामलला की आंख से पट्टी खोली और कमल का फूल लेकर पूजन किया। रामलला पीतांबर से सुशोभित हैं। उन्होंने हाथों में धनुष-बाण धारण किया है।
इस अवसर पर देश-विदेश से कई अतिथि पहुंचे हैं। इनमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु,राज्यपाल आंनदीवेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,मुकेश-नीता अंबानी, गौतम अडाणी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत शामिल हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर अयोध्या पहुंचे। उधर, लालकृष्ण आडवाणी अयोध्या नहीं आए। पूजन के दौरान सेना के हेलिकॉप्टर से अयोध्या में पुष्प वर्षा की गई।
सोमवार सुबह समारोह की शुरुआत मंगल ध्वनि से हुई। सुबह 10 बजे से 18 राज्यों के 50 वाद्ययंत्र बजाए रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर बनाने वाले श्रमजीवियों से मुलाकात करेंगे। कुबेर टीला जाकर भगवान शिव का पूजन करेंगे।

मोदी ने रामलला के पैर छुए

सूर्यवंशी ठाकुरों की शपथ पूरी, पगड़ी और चमड़े के जूते पहने


अयोध्या के 126 गांवों के सूर्यवंशी ठाकुरों ने 500 साल बाद पगड़ी और चमड़े के जूते पहने। इन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा तक पगड़ी और चमड़े के जूते ना पहनने की शपथ खाई थी।

मुकुट का वजन करीब 5 किलो


मुकुट का वजन करीब 5 किलो है रामलला को सोने का कवच कुंडल, करधन माला पहनाई गई। मुकुट का वजन करीब 5 किलो बताया जा रहा है।भगवान के हाथ में सोने का धनुष बाण है।

बालकांड रमचरितमानस में जैसी रामलला का जैसा वर्णन किया गया है, वैसी ही रामलला का विग्रह सुशोभित हो रहा है। रामलला के चरणों में वज्र, ध्वजा और अंकुश के चिन्ह शोभित हैं। कमर में करधनी और पेट पर त्रिवली हैं। रामलला की विशाल भुजाएं आभूषणों से सुशोभित हैं। रामलला की छाती पर बाघ के नख की बहुत ही निराली छटा है। छाती पर रत्नों से युक्त मणियों के हार की शोभा है।

अभिषेक बच्‍चन भी प्राण प्रतिष्‍ठा में शामिल होने अयोध्‍या पहुंचे। उनके पिता और सुपर स्‍टार अमिताभ बच्‍चन भी इस भव्‍य समारोह में हिस्‍सा लेंगे।

योग गुरु बाबा रामदेव ने संत समाज के साथ अयोध्‍या में मीडिया से बात की। उनके साथ साध्‍वी ऋतंभरा भी मौजूद थीं।

सचिन तेंडुलकर भी प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए अयोध्‍या पहुंच चुके हैं।रामकथा वाचक मोरारी बापू भी रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा के लिए अयोध्‍या पधारे हैं।कैटरीना कैफ और विकी कौशल श्री रामलला प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच चुके हैं।कंगना रनौत अयोध्‍या में पहले ही पहुंच चुकी हैं। उन्‍होंने रामभद्राचार्य से मिलकर उनका आशीर्वाद भी लिया था।

फिल्‍म स्‍टार जैकी श्राफ सोमवार को रामनगरी में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने पहुंचे।भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्‍ठा का साक्षी बनने साउथ के सुपर स्‍टार रजनीकांत भी आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here