खण्ड विकास अधिकारी दुर्गाप्रसाद ने बताया कि निवर्तमान लेखाकार श्री बृजपाल सिंह अपने दायित्वों के प्रति हमेशा सजग एवं अनुशासित रहे हैं। इनका कार्य व्यवहार अनुकरणीय है।

विकास खंड सालारपुर कार्यालय में लेखाकार पद पर कार्यरत श्री बृजपाल सिंह के सेवानिवृत होने पर रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पति श्री अनेकपाल सिंह ने कहा कि कहा कि निवर्तमान लेखाकार सालारपुर से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। प्रधानगण धीर सिंह धीरेंद्र सिंह प्रशांत राठौर अरुण भारद्वाज राजेश पाल निरंजन पाल रमेश श्यामपाल मौर्य वीर सिंह राघवेन्द्र राठौर सभी ने सभी ने ब्रजपाल सिंह के सेवाकाल की भरपूर सराहना की।
कार्यालय के स्टाफ द्वारा उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ भावभीनी विदाई की गई।इस अवसर पर भावुक होते हुए कहा कि ने कहा कि सालारपुर ब्लॉक के सभी सदस्य मेरे परिवार की तरह रहे। आप सभी द्वारा मुझे जो सम्मान सेवाकाल में तथा अभी दिया गया है वह आजीवन स्मृति में रहेगा।
इस मौक़े पर सचिव सुदीप शर्मा, पवन सक्सेना कृपाल सिंह सुधीर सिंह मनोज राम अनिल यादव देवेंद्र मौर्य धर्मेंद्र सिंह एनडी ख़ान आकाश सक्सेना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ख़ालिद अली ख़ान एडीओ पंचायत द्वारा किया गया।

























