होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ शहर में छाया घना कोहरा, बरेली में कोहरे के साथ शीतलहर...

बदायूँ शहर में छाया घना कोहरा, बरेली में कोहरे के साथ शीतलहर ने दी दस्तक,ऑरेंज अलर्ट जारी

सुबह 10 बजे बदायूँ प्राइवेट बस स्टैंड से भामाशाह चौक कुछ ऐसा दिख रहा-फ़ोटो साभार-सुधांशु
बदायूँ रोडवेज से लावेला की ओर का नज़ारा कुछ ऐसा है. फ़ोटो साभार-सुधांशु

शहर में छाया घना कोहरा, बरेली में ऑरेंज अलर्ट जारी

बरेली में छाया घना कोहरा

सप्ताहभर से चटख धूप के बाद अब घना कोहरा छाने लगा है।बदायूँ शहर में शीतलहर के साथ ही बुधवार को कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। घने कोहरे में दृश्यता कम रही। लोग सुबह के समय भी वाहनों की हेडलाइट जलाकर चल रहे हैं।।  रोडवेज व लावेला चौराहे पर कुछ लोग जरूर दिख रहे थे वह भी अलाव ताप रहे थे। सुबह टहलने वाले कहीं नहीं दिखाई दे रहे थे। पुलिस ग्राउंड में भी सुबह दौड़ने और टहलने आने वाले नहीं दिखे। आठ बजे के बाद सड़कों पर वाहन निकलने शुरू हुए।   कल दिन ढलते ही बर्फीली हवाओं के चलने से लोग ठिठुरते दिखाई दिए।

 बरेली में भी आज बुधवार की सुबह भी घना कोहरा छा गया। इससे पूर्व मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक कोहरा रहा। कोहरे के बीच लोगों को अब सर्द हवा का सितम सहना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने अब ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्कता बरतते हुए ठंड से बचाव का सुझाव दिया है। प्रशासन को ठंड से बचाव के इंतजाम के लिए कहा है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरी राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि अगले 48 घंटे में और भी कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। जारी बुलेटिन के मुताबिक, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के असर से आसपास के मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप है। साथ ही हल्के बादल भी मंडरा रहे हैं। सर्द हवा से मंगलवार को धूप भी बेअसर रही। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक मौसम के पूर्वानुमान को भांपने के लिए उसे हरा, पीला, नारंगी और लाल कलर कोड रखा जाता है। ऑरेंज अलर्ट के तहत कोहरे के चलते दृश्यता 10-50 मीटर के बीच की आशंका रहती है। तापमान तेजी से नीचे लुढ़कता है। लिहाजा, शीतलहर से न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री और अधिकतम 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here