होम राज्य उत्तर प्रदेश अपराधी के खिलाफ एक्शन:माफिया रमेश सिंह काका के सहयोगी की 62 लाख...

अपराधी के खिलाफ एक्शन:माफिया रमेश सिंह काका के सहयोगी की 62 लाख की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट का है आरोपी – Mafia Ramesh Singh Kaka Associate Arvind Singh Property Worth 62 Lakh Rupees Confiscated In Mau


मऊ में माफिया रमेश सिंह काका के सहयोगी अरविंद सिंह की 62 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : iStock

विस्तार


यूपी में माफिया और उसके सहयोगियों के विरुद्ध लगातार पुलिस-प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी क्रम में आईआर 212 गैंग के सरगना रमेश सिंह उर्फ काका के सहयोगी अरविंद सिंह की 62 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। इससे पहले जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कुर्की का आदेश जारी

किया था।

पुलिस और प्रशासन की टीम ने अपराधी अरविंद सिंह की अपराध से अर्जित गांव पखईपुर में 56 कड़ी में नवनिर्मित आलीशान मकान, जिसकी कीमत करीब 40 लाख है, को कुर्क किया। साथ ही नया बैठका, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये और भाई अनिल सिंह के नाम से किराए की दुकान में रखे दो लाख रुपये का सामान कुर्क करने की कार्रवाई की। अरविंद सिंह के विरुद्ध सरायलंखसी थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की संस्तुति आख्या पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बीते 10 नंवबर को जिलाधिकारी को भेजी थी। इस पर गत मंगलवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कुर्की का आदेश जारी किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here