
शिमला में क्रिसम व न्यू ईयर से पहले बढ़ने लगी रौनक, रिज पर सैर करते हुए पर्यटक।
क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले पहाड़ों पर पर्यटक की संख्या में इजाफा हुआ हैं। प्रदेश के अलग-अलग पर्यटन स्थलों के होटलों में इससे ऑक्यूपेंसी 75 से 80 फीसदी तक हो गई है। क्रिसमस तक इसके शत-प्रतिशत होने का पूर्वानुमान है। इस तरह पहाड़ों पर साढ़े छह माह बाद रौनक लौटी है।कालका से शिमला आने वाली सभी ट्रेनें एडवांस बुक हो गई है।

























