
हिमाचल प्रदेश में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव होगा। पहाड़ों पर इससे अगले 48 घंटे तक बारिश-बर्फबारी के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो 22 और 23 दिसंबर को अधिक ऊंचाई वाले कुछेक क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि अन्य इलाकों में बारिश हो सकती है।
आजकल अच्छी वर्फ़वारी होती है तो देश भर से क्रिसमस पर हिमाचल आने वाले पर्यटकों की वर्फ़ देखने की चाहत पूरी हो सकती है।वहीं सरकार ने मौसम विभाग के पूर्वनुमान को देखते हुए पर्यटकों को एडवाइजरी जारी करते हुए उनसे ऊंचे स्थानों पर न जाने की सलाह दी है,ऐसी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

























