होम राज्य शराबियों पर मेहरबान हिमाचल सरकार! झूमने वाले टूरिस्टों को हवालात नहीं होटल...

शराबियों पर मेहरबान हिमाचल सरकार! झूमने वाले टूरिस्टों को हवालात नहीं होटल पहुंचाएगी पुलिस; CM सुक्खू ने किया ऐलान

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। - Dainik Bhaskar

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर प्रदेश आने वाले पर्यटक अगर ज्यादा झूम जाएंगे, तो उन्हें हवालात की सैर नहीं कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को यह एहसास नहीं होना चाहिए कि वह इंजॉय करने आए थे और हवालात की सैर करके वापस जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को राजधानी शिमला में विंटर कार्निवाल का शुभारंभ करने के बाद कहा कि सैलानी मौज मस्ती करने आते हैं, उन्हें हवालात की सैर करवाना ठीक नहीं है।

झूमने वालों को हवालात नहीं बल्कि होटल पहुंचाएगी पुलिस वहीं, हिमाचल प्रदेश में पांच जनवरी तक ढाबा, रेस्तरां व दुकानें रातभर खुली रहेंगी। सरकार ने नियमों में छूट दी है कि यदि पर्यटन (Himachal Tourism) कारोबारी चाहता है तो रात को भी सैलानियों के लिए सेवा उपलब्ध करवा सकता है।

हिमाचल आए या आने वाले सैलानियों के लिए खुशखबर है। अधिक शराब के सेवन पर बहक जाने पर आप (पर्यटकों) पर पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी बल्कि उन्हें होटल पहुंचाएगी। सीएम ने कहा कि राजधानी शिमला में विंटर कार्निवाल का शुभारंभ करने के बाद कहा कि सैलानी मौज मस्ती करने आते हैं उन्हें हवालात की सैर करवाना ठीक नहीं है। यदि सैलानी झूम जाता है तो पुलिस उसे होटल पहुंचाएगी।

सिर्फ सैलानियों के लिए लागू होगी व्यवस्था
यदि सैलानी झूम जाता है तो पुलिस उसे होटल पहुंचाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था सिर्फ सैलानियों के लिए लागू होगी। स्थानीय लोगों को इसमें कोई छूट नहीं दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के दौरान हिमाचल के पर्यटन को बहुत नुकसान हुआ था। उम्मीद नहीं थी कि इसकी भरपाई होगी

हिमाचल में उमड़े सैलानी
दो-तीन दिन में हिमाचल में सैलानियों की संख्या काफी बढ़ी है। कुल्लू-मनाली में पर्यटक वाहनों की भारी आमद के कारण लंबा यातायात जाम लग रहा है। शिमला में ही एक ही दिन में औसतन 16 हजार पर्यटक वाहन आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here