होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ:दूसरा निकाह करने पहुंचा युवक, पीछे से आई पत्नी ने हंगामा कर...

बदायूँ:दूसरा निकाह करने पहुंचा युवक, पीछे से आई पत्नी ने हंगामा कर शादी रुकवाई,लड़की पक्ष ने भी शादी करने से किया इन्कार

बदायूं। कादरचौक इलाके में बरात लेकर पहुंचे दूल्हे के पीछे उसकी पत्नी भी पहुंच गई। पहले उसने थाना पुलिस को सूचना दी। फिर लड़की वालों के घर जाकर हंगामा कर दिया। इससे बरातियों और घरातियों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निकाह रुकवा दिया और दोनों पक्षों को थाने ले आई। जब लड़की वालों को दूल्हे की विवाहित होने के बारे में पता चला तो उन्होंने निकाह करने से इन्कार कर दिया। देर रात तक दोनों पक्षों में थाने में पंचायत चलती रही।

सोमवार रात कादरचौक कस्बे के रहने वाले व्यक्ति की बेटी की दिल्ली से बरात आई थी। बरात कस्बे में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली निवासी एक महिला थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति यहां दूसरा निकाह करने आया है। उसके दो बच्चे भी हैं। यह कह कर वह लड़की के घर पहुंच गई। यहां निकाह की तैयारियां चल रहीं थीं।महिला अपने पति को दूल्हा बनाकर देखकर भड़क गई। उसने हंगामा कर दिया। ज्यादा हंगामा होने की सूचना पर एसओ उदयवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने निकाह रुकवा दिया। जब इसके बारे में लड़की वालों को पता चला तो वह हैरान रह गए। उन्हाेंने शादी करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका जो भी खर्चा हुआ है, वह दिलवाया जाए। मामला ज्यादा गर्म होने पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।

यहां देर रात तक पंचायत चलती रही। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि युवक शादीशुदा है। दोनों पक्षाें के बीच फैसले की बात चल रही है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here