
एपीएस स्कूल में बच्चों को तीरंदाजी के गुर सिखाते विश्वास शर्मा।
उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को आयोजित तीरंदाजी की क्लास में बच्चों ने निशाना साधने के गुर सीखे।बरेली तीरंदाजी संघ की देखरेख में तीरंदाजी की क्लास में राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज विकास शर्मा ने बताया कि कंपाउंड, रिकर्व और राउंड में तीन प्रकार के धनुष का इस्तेमाल किया जाता है। प्रत्येक से निशाना साधने का अंदाज भी अलग-अलग होता है।
तीरंदाज शर्मा ने 50 और 70 मीटर रेंज में निशाना साधकर भी दिखाया। इसके बाद बच्चों ने रिहर्सल किया। इस दौरान प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल और प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट ने तीरंदाज शर्मा का स्वागत किया। उनके अलावा राघवेंद्र, भानु, गजेंद्र और दीपांशी ने भी तीरंदाजी के नियमों के बारे में अवगत कराया।
पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने छात्र और छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर मीनाक्षी शर्मा, वाईके सिंह, विवेक कुमार सिंह और सुनील गोयल मौजूद थे।

























