होम राज्य उत्तर प्रदेश गंगा किनारे दलदल में फंसे आधा दर्जन गोवंशीय पशु, बचाव कार्य शुरू।

गंगा किनारे दलदल में फंसे आधा दर्जन गोवंशीय पशु, बचाव कार्य शुरू।

उझानी। कछला गंगाघाट से दो किलोमीटर पूर्वी दिशा में बुधवार अपराह्न करीब आधा दर्जन गोवंशीय छुट्टा पशुओं का झुंड गंगा किनारे दलदल में फंस गया। गोरक्षकों जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने नगर पंचायत कर्मियों को बुला कर उन्हें दलदल से निकालने को बचाव कार्य शुरू कर दिया।

गोरक्षक कमेटी से जुड़े कछला निवासी मुकेश कुमार, ललित, शिवा और अमन को बहोरानगला के ग्रामीणों से दलदल में गोवंशीय पशुओं के फंसे होने की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के जरिये जब उन्हें गोवंशीय पशुओं को दलदल से बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली तो कछला नगर पंचायत के एक कर्मचारी से संपर्क साधा गया। सफाई निरीक्षक कुलदीप कुमार, लिपिक राजकुमार समेत कई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।

कछला के सफाई निरीक्षक ने बताया कि रात करीब नौ बजे तक तीन पशुओं को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। रात होने की वजह से बाकी बचे तीन-चार गोवंशीय पशुओं को निकालने में दिक्कत आ रही है। जेसीबी भी मंगाई गई है। एसडीएम सदर एसपी वर्मा देर रात तक मौके पर नहीं पहुंचे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here