होम राज्य उत्तर प्रदेश गंगा एक्सप्रेसवे और औद्योगिक गलियारे के निर्माण में तेजी लाएं – मंडलायुक्त...

गंगा एक्सप्रेसवे और औद्योगिक गलियारे के निर्माण में तेजी लाएं – मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल,

बदायूं। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, ने दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, शाहजहांपुर के विधायक वीर विक्रम सिंह व डीएम मनोज कुमार ने लोक लेखा समिति के अधिकारियों के साथ बिनावर में गंगा एक्सप्रेसवे एवं औद्योगिक गलियारा निर्माण का औचक निरीक्षण किया। समिति ने कार्य की प्रगति को देखा एवं इसके अंतर्गत की गई व्यय धनराशि के संबंध में जानकारी ली। साथ ही निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

गंगा एक्सप्रेस-वे पर निर्माण कार्य का संबं​​​धित अ​धिकारियों के साथ निरीक्षण करतीं कमिश्नर सौम्या अग्रवाल

मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जनपद में प्रगति पर है। सदर तहसील के अन्तर्गत बिनावर क्षेत्र के पास गंगा एक्सप्रेस के समीप औद्योगिक गलियारे का निर्माण यूपीडा करा रहा है।

औद्योगिक गलियारे से लोगों को रोजगार मिलेगा। जनपद में एक्सप्रेसवे लगभग 92 किमी में सदर, बिल्सी, बिसौली और दातागंज तहसील से गुजर रहा है। माना जा रहा है कि औद्योगिक गलियारे के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के उद्योग लगेंगे। जिसका लाभ जनपद के लोगों को मिलेगा।

मंगलवार को मंडलायुक्त ने निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि कार्य तेज गति से कराया जाए। कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इस अवसर पर एडीएम एफआर राकेश कुमार पटेल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here