होम राज्य उत्तर प्रदेश उझानी भदरौल रोड पर किसान को बदमाशों ने गोली मारी,हालत गम्भीर!

उझानी भदरौल रोड पर किसान को बदमाशों ने गोली मारी,हालत गम्भीर!

उझानी। उझानी-भदरौल रोड पर बुधवार रात आलू बेचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर लौट रहे किसान को रास्ते में बदमाशों ने गोली मार दी और भाग गए। कोतवाली पुलिस ने किसान को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर चमारी निवासी बहोरन सिंह यादव (32) बुधवार शाम अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में आलू लेकर उझानी आए थे। उन्होंने मनोज प्रधान की आढ़त पर आलू बेचा था लेकिन उसका भुगतान नहीं कराया।

वह रात करीब 8:30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर लौट रहे थे। साइड वाली सीट पर उनका आठ वर्षीय बेटा बैठा हुआ था। बताते हैं कि उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली भदरौल रोड पर ग्राम पटपरागंज के नजदीक पहुंची ही थी कि तभी अचानक बदमाश ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़ गए और किसान को गोली मार दी, जो उनकी पीठ में लगी।

उन्होंने जैसे-तैसे ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकी। उनके शोर मचाने पर बदमाश ट्रॉली से कूदकर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यह पता नहीं चल सका है कि बदमाश कितने थे और उन्होंने गोली क्यों मारी। सूचना पर सीओ उझानी शक्ति सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम छानबीन में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here