होम राज्य Breaking News Live Updates; Israeli Embassy Blast | Delhi Mumbai Pune News...

Breaking News Live Updates; Israeli Embassy Blast | Delhi Mumbai Pune News | भास्कर अपडेट्स: बेंगलुरु में 10 साल की बच्ची की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव अपडेट; इजरायली दूतावास विस्फोट | दिल्ली मुंबई पुणे समाचार

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक के बेंगलुरु में 10 साल की बच्ची की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बच्ची अपार्टमेंट के स्विमिंग पूल के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह पूल में गिर गई। इसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बच्ची के माता-पिता ने मामले की जांच की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

अमेरिका के उत्तरी मेक्सिको में गोलीबारी, 6 की मौत; 26 घायल

अमेरिका के उत्तरी मेक्सिको में शुक्रवार (29 दिसंबर) की एक पार्टी में 3 लोगों ने गोलीबारी की। इसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए। मरने वालों में से दो की उम्र 18 से कम है। वहीं, 4 घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

आज की अन्य प्रमुख खबरें…

इजराइली एम्बेसी ब्लास्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की

इजराइली एम्बेसी 26 दिसंबर की शाम को ब्लास्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। ये FIR अज्ञात के नाम पर दर्ज की गई है। FIR से पहले दिल्ली पुलिस ने मौके पर मौजूद कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किए थे। मामले को लेकर NSG और NIA भी जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here