होम राज्य उत्तर प्रदेश आगरा में गर्भवती को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में कंटेनर ने...

आगरा में गर्भवती को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में कंटेनर ने मारी टक्कर, आरोपी चालक गाड़ी खड़ी करके फरार,

आगरा में गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस को कंटेनर ने टक्कर मार दी

आगरा।उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की सुबह गर्भवती को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आरोपी चालक गाड़ी खड़ी करके फरार हो गया। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

हादसा बाईपास थाना क्षेत्र के राजाखेड़ा रोड स्थित घड़ी के पास हुआ। दरअसल, मूल रूप से शमसाबाद थाना क्षेत्र के चंदीपुरा गांव निवासी महिला को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन सरकारी एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जा रहे थे। घड़ी के पास भूसा लदे कंटेनर ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here