होम राज्य उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से मुरादाबाद जाने के दौरान बरेली एयरपोर्ट पर...

सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से मुरादाबाद जाने के दौरान बरेली एयरपोर्ट पर चेंजओवर करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ बरेली एयरपोर्ट पर करेंगे चेंजओवर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुरादाबाद में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। लखनऊ से मुरादाबाद जाने के दौरान बरेली एयरपोर्ट पर चेंजओवर करेंगे। मुख्यमंत्री करीब दस मिनट तक एयरपोर्ट पर मौजूद रहने के बाद मुरादाबाद सम्मेलन स्थल के लिए रवाना होंगे।

शासन से जारी कार्यक्रम के अनुसार शनिवार सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट से बरेली के लिए राजकीय हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

वह करीब 10 मिनट एयरपोर्ट पर चेंजओवर के बाद मुरादाबाद रवाना होंगे। करीब घंटे भर सम्मेलन में मौजूद रहकर फिर लखनऊ रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के चेंजओवर को लेकर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन के अफसरों ने सुरक्षा संबंधी तैयारियों में जुटे रहे। खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here