तहसील प्रभारी-ललित वार्ष्णेय
बिल्सी।शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने प्रदूषण, मिट्टी के प्रकार चंद्रयान 3, सौरमंडल, पेड़ों की उपयोगिता, जल चक्र ,एटीएम मशीन आदि को बनाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।
स्कूल की प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा ने प्रदर्शनी का बारीकी से निरीक्षण किया उन्होंने कहा इस तरह की प्रदर्शनी बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उनका विज्ञान के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए जरूरी है।बच्चों को वैज्ञानिक गतिविधियों की प्रतियोगिता कराया जाना जरूरी है इसलिए हमने निर्णय लिया है कि बच्चों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास के लिये समय-समय पर इन प्रतियोगिताओं को आयोजन कराते रहेंगे।

























