होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में सर्दी बढ़ने से घरो में कैद हुए लोग,सड़़कों पर सन्नाटा

बिल्सी में सर्दी बढ़ने से घरो में कैद हुए लोग,सड़़कों पर सन्नाटा

तबसील प्रभारी- ललित वार्ष्णेय

बिल्सी। पिछले तीन दिनों से सूर्य के न निकलने से सर्दी में काफी इजाफा हो गया है। वहीं ऐसे में सर्द हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही है। शाम होते ही गलन भी बढ़ गई। क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रिकार्ड किया गया है। पूरे दिन सर्द हवाओं के कारण लोंगों की कंपकंपी छूटती रही। बताते है कि जैसे-जैसे शाम होती है। सर्दी भी बढ़ती चली जाती है। जो भी लोग घरों से बाहर निकले वो गर्म कपड़ों में पैक होकर ही बाहर निकले। हर कोई सर्दी से बचते हुए नजर आया। कई जगह ठंड से बचने के लिए लोग अलाव के पास तापते हुए नजर आएं। सूर्य न निकलने से सामान्य जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। ठंड के कारण हाइवे पर दुपहिया वाहनों की संख्या भी काफी कम नजर आ रही है। लोग अपने को ठंड से पूरी तरह से सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here