तहसील प्रभारी-ललित वार्ष्णेय
बिल्सी सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के तत्वाधान में नारायण ग्रीन हाउस में तहसील क्षेत्र के सभी राशन विक्रेताओं की बैठक हुई बैठक में अन्य राज्यों के कोटेदारों की तरह सुविधा देने की मांग की गई ।

बैठक में निर्णय लिया गया यदि उनका कमीशन नहीं बढ़ा गया तो 1 जनवरी से समस्त कोटेदार निश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे ।बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष हेमेंद्र कुमार सिंह ने कहा यूपी सरकार द्वारा कोटेदारों को ₹90 प्रति कुंतल दिया जाता है जबकि अन्य राज्यों में इससे अधिक कमीशन दिया जाता है। बैठक में सभी विक्रेताओं द्वारा एक स्वर में पूरे देश में वन नेशन वन कमीशन की व्यवस्था लागू करने की मांग की गई ।
बैठक में शहाबुद्दीन सैफी, स्वतंत्र प्रकाश सुनील कुमार, सोमेंद्र माहेश्वरी ,कृष्ण गोपाल ,सहित क्षेत्र के समस्त कोटेदार मौजूद रहे

























