लखनऊ/बदायूँ।बिल्सी निवासी अनिल उपाध्याय को कोंग्रेस कमेटी ने प्रदेश सचिव मनोनित किया है।अभीतक अनिल सिविक एंड सोशल आउटरीच विभाग के जिलाध्यक्ष व जिला कॉंग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

बताते चलें कि अनिल छात्र जीवन से कांग्रेस से जुडे रहे हैं सबसे पहले उन्हें यूथ कांग्रेस बिल्सी का नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया था, लगभग 12 साल वह कांग्रेस जिला कमेटी में सचिव की ज़िम्मेदारी सभांल चुके हैं। गत वर्ष उन्हें लखनऊ कांग्रेस कमेटी ने रिटन और इंटरव्यू के आधार पर सिविक एंड सोशल आउटरीच विभाग का जिला अध्यक्ष तथा जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं का प्रवक्ता बनाया गया था।
कोंग्रेस कमेटी ने उनके पिछले दायित्वों को देखते हुए उन्हें प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।अनिल उपाध्याय के प्रदेश सचिव बनाये जाने पर जिला कोंग्रेस कमेटी ने खुशी का इज़हार किया है,वहीं उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।अनिल का कहना है कोंग्रेस के बरिष्ठ नेतृत्व ने उनपर जो भरोसा जताया है मे उसपर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
उनके प्रदेश सचिव बनने पर, ओमकार सिंह,प्रदीप शर्मा, अरुण उपाध्याय, संजीव कुमार,अनिल शर्मा, हैदर अली, जितेंद्र तोमर, अत्येन्द्र दीक्षित,विपिन सागर,धर्मेंद्र शाक्य, आदि ने वधाई दी है।

























