होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ क्लब के सचिव अक्षत अशेष की नानी ‘विमलेश शर्मा’ का 88...

बदायूँ क्लब के सचिव अक्षत अशेष की नानी ‘विमलेश शर्मा’ का 88 बर्ष की उम्र में हुआ निधन,अंतिम संस्कार आज कछला घाट पर होगा

बदायूँ। बदायूँ क्लब बदायूँ के सचिव कवि अक्षत अशेष, कवियत्री डॉ सोनरूपा विशाल की नानी श्रीमति “विमलेश शर्मा” का 88 बर्ष की उम्र में देर रात उनके आवास विकास स्थित आवास पर आकस्मिक निधन हो गया , श्रीमती विमलेश श्री ए. पी.शर्मा अध्यक्ष, जिला शांति एवं सद्भावना समिति की धर्म पत्नी व बदायूँ के मशहूर अंतरराष्ट्रीय कवि स्वर्गीय डॉ उर्मिलेश शंखधार जी की सास थीं। वह शहर के आर्य समाज चौक स्थित पार्वती आर्य कन्या इन्टर कॉलेज, बदायूं की सेवानिवर्त प्रवक्ता थी। उनकी अंतिम यात्रा आज बृहस्पतिवार, 14 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे ए 209, आवास विकास कालोनी से कछला को प्रस्थान करेगी।उक्त जानकारी बदायूँ क्लब के सचिव अक्षत अशेष ने दी।

उनके निधन पर मंजुल शंखधार, डॉ सोनरूपा विशाल, विशाल रस्तोगी,अक्षत अशेष, प्रदीप कुमार शर्मा,डॉक्टर उमेश चन्द्र गौड़,डॉ भास्कर शर्मा, डॉ गोपाल मिश्रा, सतीश चंद्र मिश्रा,रविन्द्र मोहन सक्सेना आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here