बदायूँ।” लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में आज ‘क्रिसमस डे’ धूमधाम से मनाया गया।
विद्यालय के अधिकतर छात्र सेंटा क्लॉज़ बनकर आये। अभिभावक अपने छोटे-छोटे बच्चों को सेंटा क्लॉज़ के वेशभूषा में लेकर स्कूल पहुंचे। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों ने भी सरप्राइज गिफ्ट दिए।









कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रकार के खाने-पीने के स्टॉल की व्यवस्था की गई। बच्चों ने विद्यालय के प्रांगण में अपने सहपाठियों साथ बैठकर खाने पीने का लुत्फ उठाया। स्कूल की तरफ से सभी बच्चों को चॉकलेट और टॉफियां वितरित की गईं।
इस दौरान विद्यालय परिसर में कई सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे,जहां बच्चे अभिभावक संग सेल्फी क्लिक करते नज़र आये।
मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के अध्यक्ष श्री वेदव्रत त्रिवेदी एवं उपाध्यक्ष श्री तेजस्व त्रिवेदी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय के शैक्षिक निदेशक श्री देवव्रत त्रिवेदी ने सभी को ‘क्रिसमस डे’ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।”

























