होम राज्य उत्तर प्रदेश 31 दिसंबर तक बकाया बिजली बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन

31 दिसंबर तक बकाया बिजली बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन बरेली

सांकेतिक तस्वीर

बरेली मंडल के पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर और बरेली जिले में 14,84,518 बकायेदार ओटीएस की श्रेणी में थे। इनमें से 3,39,555 उपभोक्ताओं ने ही बकाया अदा किया। अभी 11,44,963 उपभोक्ता बकायेदार के रूप में शेष हैं।अगर ये बिल जमा नहीं करते हैं, तो पहली जनवरी के बाद इनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

बरेली जिले के आठ विद्युत वितरण खंडों में 5,28,830 बकायेदार आठ नवंबर को ओटीएस लागू होने पर सूचीबद्ध किए गए। इसमें 1,36,082 उपभोक्ताओं ने अपना बकाया बिल जमा किया। अभी 3,92,748 उपभोक्ता बकायेदार हैं। अगर ये बिल जमा नहीं करते हैं, तो पहली जनवरी के बाद इनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

बरेली जोन प्रथम के मुख्य अभियंता रणविजय सिंह ने बताया कि ओटीएस के तहत पंजीकरण न कराने वाले और बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की तैयारी है।

जोन टू के मुख्य अभियंता अनिल तिवारी ने बताया कि अगर बकायेदार कुल बकाये का 30 प्रतिशत अदा करके ओटीएस में पंजीकरण करा लेते तो उन्हें शेष बकाया अदा करने के लिए समय मिल जाता, लेकिन तमाम बकायेदारों ने ऐसा नहीं किया। अगर कोई बकायेदार 29 से 31 दिसंबर तक पंजीकरण कराता है तो छूट मिलेगी और बकाया अदा करने के लिए किस्तें बन जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here