होम राज्य उत्तर प्रदेश चुनाव खत्म होते ही 48 घण्टे में देश की आम जनता को...

चुनाव खत्म होते ही 48 घण्टे में देश की आम जनता को 3 बड़े झटके,CNG से लेकर यह चीज़ें हुई महंगी…..

नई दिल्ली। महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को दो दिन में ही तीन झटके लगे हैं. पहले देश में खुदरा महंगाई में इजाफा हुआ, तो वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई. अब सरकार द्वारा जारी थोक महंगाई दर के आंकड़े भी झटका देने वाले हैं, नवंबर महीने में WPI में इजाफा हुआ है और ये बढ़कर 8 महीने के हाई पर पहुंच गई है.

निगेटिव जोन से बाहर निकली थोक महंगाई
वाणिज्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में थोक महंगाई बढ़ गई है और ये निगेटिव जोन से निकलकर ऊपर आ गई है. मार्च महीने से देश में थोक महंगाई दर निगेटिव जोन में बनी हुई थी. सरकार द्वारा जारी महंगाई के आंकड़ों को देखें तो थोक महंगाई दर अक्टूबर में (-) 0.52 फीसदी से बढ़कर नवंबर में बढ़कर 0.26% हो गई है.

थोक महंगाई दर में इजाफे के ये हैं कारण
नवंबर महीने में थोक महंगाई दर में ये इजाफा खाद्य पदार्थों, खनिज, मशीनरी और उपकरण, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑप्टिकल उत्पादों, मोटर वाहनों, अन्य उपकरणों और अन्य विनिर्माण की कीमतों में वृद्धि के कारण देखने को मिला है. आंकड़ों पर नजर डालें तो वेजिटेबल इंडेक्स 16.5% बढ़ा है, जबकि फ्यूल एंड पावर इंडेक्स महीने दर महीने आधार पर 0.8 फीसदी उपर आ गया है.

5.5% पर पहुंची थी रिटेल महंगाई
इससे पहले जारी किए गए रिटेल महंगाई के आंकड़ों के बारे में बात करें तो भारत की खुदरा महंगाई दर नवंबर में सालाना आधार पर 5.5 फीसदी की दर से बढ़ी, जबकि अक्‍टूबर में यह चार महीने के निचले स्‍तर 4.87 फीसदी पर थी. हालांकि, अभी भी ये भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा तय किए गए 2-6 फीसदी के दायरे के भीतर है.

CNG की कीमतों में सुबह-सुबह हुई बढ़ोतरी
तीसरे झटके की बात करें तो ये भी गुरुवार को तड़के ही लगा है. दरअसल, में सीएनजी की कीमतों में इजाफ़ा किया गया है. एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में सीएनजी की नई दर 76.59 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. तो वहीं नोएडा में इसका दाम बढ़कर 82.20 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है.गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के लिए 81.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं. गौरतलब है कि बीते 20 दिनों में सीएनजी की कीमतों में ये लगातार दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here