तहसील प्रभारी-ललित वार्ष्णेय
बिल्सी।बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम गुधनी में एक युवक ने गृहक्लेश के चलते विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। ग्राम निवासी अजय की शादी करीब 2 वर्ष पहले हुई थी , आए दिन शराब के नशे में परिवार से झगड़ा करता रहता था, शुक्रवार की सुबह भी अजय शराब पीकर घर आया इसके बाद पत्नी से झगड़ा हो गया।झगड़े के थोडी देर बाद ही अजय ने ज़हरीला पदार्थ खा लिया, जिसके चलते उसकी तबियत बिगड़ने लगी परिवार वाले तत्काल चिकित्सक के पास ले गये जहाँ युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई

























