होम राज्य उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के अधिशाषी अभियंता और मुख्य अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि – अमर...

अलीगढ़ के अधिशाषी अभियंता और मुख्य अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


-अलीगढ़ के अधिशाषी अभियंता एवं मुख्य अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि

बिजली विभाग
– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार


राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने के आरोप में अलीगढ़ के अधिशासी अभियंता और मुख्य अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टी दी गई है, जबकि सात अभियंताओं को चेतावनी दी गई है।

पावर कारपोरेशन अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल 30 दिसंबर को राजस्व वसूली की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्दी के मौसम में बिजली की आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जाए। समीक्षा के दौरान अलीगढ़ के अधिशाषी अभियंता पंकज तिवारी एवं अलीगढ़ के मुख्य अभियंता सुशोध शर्मा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में असफल पाए गए। राजस्व प्राप्त की रणनीति की जानकारी पूछे जाने पर संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर अध्यक्ष ने दोनों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here