होम राज्य उत्तर प्रदेश अलापुर थानाध्यक्ष की दबंगई का मामले में एसएसपी ने लिया संज्ञान, पत्रकारों...

अलापुर थानाध्यक्ष की दबंगई का मामले में एसएसपी ने लिया संज्ञान, पत्रकारों को दिया कार्रवाई का आश्वासन

बदायूॅ। बदायूं जिले के थाना अलापुर के क्षेत्र में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं की जानकारी लेने गए पत्रकार के साथ गाली-गलौज व दुर्व्यवहार व अलापुर थानाध्यक्ष की दबंगई झूठे मुकदमे में जेल भेजने की शिकायत पर आज पत्रकार मंडल एसएसपी से मिला और उन्होंने घटना की जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
आपको बता दें कि मामला बदायूं जिले के थाना अलापुर मैं तैनात थानाध्यक्ष धनंजय सें है। विगत 25 दिसंबर को थानाध्यक्ष से नगर में हो रही जुआ,सट्टा आदि घटनाओं की जानकारी करने पर अलापुर थानाध्यक्ष आग बबूला हो गए। आरोप है कि शराब के नशे में SO ने पत्रकार को गंदी-गंदी गाली देते हुए जेल भेजने की धमकी दी। और मार-पीट कर थाने से भगा दिया।

पत्रकार ने आरोप लगाते हुए कहा है कि थाने में जुआ,सट्टा करने वाले कुर्सी पर बैठकर चाय की चुस्की ले रहे थे और उन्हीं के सामने पत्रकार को धक्का देकर थाने से बाहर कर दिया। आरोप है कि रात के समय अलापुर थानाध्यक्ष शराब नशे में चूर रहते हैं so ने दबंगों की तरह बार करते हुए कहाकि में अपने क्षेत्र का अधिकारी हूँ मैं किसी को नहीं मानता मैं वही करता हूं जो मेरे मन में आता है। तुझे जो करना है कर ले।

आपको बता दें कि सुबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने एक आदेश कर कहा है कि पुलिस पत्रकारों को परेशान ना करें और मीडिया कर्मी पर झूठे मुकदमे लिखने वाले सलाखों मैं होंगे साथ ही पत्रकारों का विशेष ध्यान रखा जाए और शांति और सम्मान का व्यवहार करें। और कहां है कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है। लेकिन अलापुर के थानाध्यक्ष शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते नजर नहीं

आ रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी अलापुर थाने में तैनात थानाध्यक्ष हरपाल सिंह बालियान पर गंभीर आरोप लगे थे। और डी.जी.पी लखनऊ की कार्रवाई वह बच नहीं सके। जिससे उनका तबादला गैर जनपद कर दिया गया।

इस घटना को लेकर पत्रकार साथियों मे भारी रोष है ।
वहीं पत्रकारों की शिकायत पर sp सिटी ने कहा है कि मामले की जांच करते हैं जांच के बाद जो भी तथ्य आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here