होम राज्य उत्तर प्रदेश यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल हुई तेज,कासगंज से रजनीकांत माहेश्वरी...

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल हुई तेज,कासगंज से रजनीकांत माहेश्वरी /बदायूँ से वागीश पाठक MLC में से किसी एक को मिल सकती है जिम्मेदारी ? केंद्रीय नेतृत्व ने अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सीएम और दोनों डिप्टी सीएम को बुलाया दिल्ली,

दिल्ली/ लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एक्टिव हो गई है. इसी क्रम में यूपी बीजेपी चीफ भूपेंद्र चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद को दिल्ली बुलाया गया है. यह दावा सूत्रों ने किया है. स्वदेश केसरी के सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित शाह से इन सभी नेताओं की बैठक होगी.  बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी की रणनीति के साथ ही संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हो सकती है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी बुधवार को ही दिल्ली पहुंचेंगे. वहीं दोनों डिप्टी सीएम क्रमशः ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को दिल्ली आएंगे. माना जा रहा है कि गृह मंत्री के साथ बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए प्रस्तावित नामों पर भी अंतिम मुहर लग सकती है ,

मंत्रिमंडल में यह नाम हो सकते हैं शामिल।। उत्तर प्रदेश में अब मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा दीपोत्सव के बाद होने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है,मंत्री मंडल विस्तार होने की दशा में चार से पांच नए मंत्री यूपी सरकार में बनाए जा सकते हैं , इसमें सबसे पहला नाम सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का है .ओमप्रकाश राजभर के साथ समाजवादी पार्टी छोड़ भाजपा में आए दारा सिंह चौहान के भी मंत्री बनने की चर्चा हैं।ओम प्रकाश राजभर को दिल्ली से मंत्री बनाने का आश्वासन लंबे समय से मिला हुआ है. नवरात्रि के समय में दोनों से कहा गया था कि वे दशहरे तक मंत्री बन जाएंगे लेकिन किन्हीं कारणों से विस्तार रुक गया., इसके अलावा रामपुर में आजम खान के खिलाफ लगातार पैरवी कर उनको सलाखों के पीछे भेजने वाले आकाश सक्सेना भी मंत्री बन सकते हैं, इसके साथ ही प्रदेश में संगठन से एमएलसी बने एक व्यक्ति को मंत्री बनाया जा सकता है सूत्रों का दावा है इसमें प्रमुख नाम रजनीकांत माहेश्वरी कासगंज का सबसे ऊपर है,दूसरा नाम वागीश पाठक बदायूँ का भी हो सकता है तो वहीं एक प्रवक्ता को भी मंत्री बनाने की चर्चा है.हालांकि अभी तक बीजेपी की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं आई है.

नवरात्रि के वक्त मंत्रिमंडल विस्तार होना था पर किन्ही कारणों से उस वक्त विस्तार नहीं हो पाया. इस वक्त उत्तर प्रदेश में अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है और दीपोत्सव का एक भव्य कार्यक्रम अयोध्या में होना है. इस दीपोत्सव के बाद एक बार फिर से विस्तार की चर्चाएं शुरू हो गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here