होम राज्य उत्तर प्रदेश उझानी वाईपास पर “कल्याण चौक” बन गया है डेंजर जोन,आए दिन हो...

उझानी वाईपास पर “कल्याण चौक” बन गया है डेंजर जोन,आए दिन हो रही दुर्घटनाएं,आने वाले कोहरे में हो सकता है बड़ा हादसा,समय रहते अधिकारी लें संज्ञान।

बदायूँ/उझानी वाईपास पर बना कल्याण चौक डेंजर जोन बन गया है।गत रात्रि फिर से एक ट्रक पलट गया।पिछले महीने भी ठीक इसी जगह पर एल्कोहल से भरा टेंकर पलट गया था,यहां हर दो से तीन दिन के भीतर दुर्घटना हो रही है। कभी हैवी वाहन आपस में भिड़ने से बच रहे हैं तो कभी कार व मोटरसाइकिल चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए आसपास के लोग सकते में हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि माहभर पहले भी एल्कोहल से भरा टेंकर पलट गया था आसपास के लोगों का कहना है कि लोकल स्तर पर शासन-प्रशासन की लापरवाही के चलते दुर्घटना बढ़ रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए ही नहीं जा रहे हैं।

मंगलवार देर रात्रि भी ट्रक पलटने से जहां व्यापारी को भारी आर्थिक छति हुई वहीं गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। देर रात बदायूँ की ओर से आ रहा ट्रक भी ठीक उसी जगह पलट गया जहां पिछले माह एल्कोहल से भरा टेंकर पलट गया था। अगर यह दुर्घटना सुबह के समय हुई होती तो जनहानि हो सकती थी, दुर्घटना के चलते फोरलेन पर आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

लोकल स्तर पर प्रशासन को चाहिए कि कोहरा शुरू होने से पूर्व कोई ठोस उपाय कर बढ रही दुर्घटनाओं की रोकथाम करे वर्ना किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी जिम्मेदारी लोकल प्रशासन की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here