होम राज्य उत्तर प्रदेश विश्व हिन्दू परिषद ने रस्तोगी धर्मशाला में मनाया 60वां स्थापना दिवस,11 अक्टूबर...

विश्व हिन्दू परिषद ने रस्तोगी धर्मशाला में मनाया 60वां स्थापना दिवस,11 अक्टूबर को बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा बदायूँ पहुंचने पर होगा भव्य स्वागत- नीरज रस्तोगी जिला अध्यक्ष विहिप

बदायूँ।शहर के आर्यसमाज चौक स्थित रस्तोगी धर्मशाला में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक आज संपन्न हुई | वैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद नीरज रस्तोगी ने कहा अयोध्या में भव्य रूप से बन रहे राम मंदिर के लिए पूर्व में चलाए गए तमाम आंदोलन से भारत के साथ साथ विदेश में रहने वाले करोड़ों हिंदुओं के हृदय में अपना स्थान बनाया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप ) की स्थापना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन ही मुंबई में 1964 में हुई थी। इसके प्रेरणा श्रोत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर उर्फ श्री गुरुजी थे।

जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद उज्जवल गुप्ता ने जानकारी दी बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा 5 अक्टूबर को आगरा से चलकर 11 अक्टूबर को बदायूं में पहुंचेगी जिसका बदायूँ के तमाम हिंदू संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा इस दौरान एक जनसभा भी आयोजित की जाएगी। इसी को लेकर आज सभी पदाधिकारियों को दायित्व भी सौंपे गए | इस मौके पर जिला संगठन मंत्री वेद प्रकाश गंगवार जी , जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह जी , विनय कुमार सिंह जी ,देवकीनंदन शर्मा जी ,अरविंद शर्मा जी , महेशा सिंह जी , सह जिला मंत्री राजेश बाबू जी, हरिओम पाठक जी, धर्म प्रसार प्रमुख अमित सक्सेना, बजरंग दल संयोजक शांतनु दुबे,जिला सेवा प्रमुख नीरज कोचर , गौरव भारद्वाज , अधिवक्ता प्रकोष्ठ अमित अरोरा जी , जिला गौ रक्षा प्रमुख मयंक प्रताप सिंह , नगर अध्यक्ष ऋषि वर्मा जी, रविंद्र उपाध्याय जी, नगर उपाध्यक्ष नवनीत प्रताप सिंह , नगर मंत्री राजेश सपरा, नगर संयोजक उत्कर्ष मिश्रा जिला नगर उपाध्यक्ष संदीप रस्तोगी विशेष संपर्क प्रमुख नीरज शर्मा , मातृशक्ति सत्संग प्रमुख श्रीमती गायत्री मिश्रा , जिला सह संयोजिका मातृशक्ति रचना शंखधार, किरण सिंह, सह सत्संग संयोजिका श्रीमती सुनीता गुप्ता ,मीरा ठाकुर , सुषमा गौतम , बाल संस्कार प्रमुख डॉ शुभ्रा माहेश्वरी,श्रीमती सरला देवी डॉक्टर प्रगति सक्सेना श्रीमती रजनी मिश्रा सेवा संस्कार प्रमुख श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा श्रीमती प्रतिमा कश्यप अंशु प्रजापति नगर संयोजिका श्रीमती ममता गौर श्रीमती लक्ष्मी कश्यप से जिला संयोजक मातृशक्ति उमा सिंह गौड़ ,रानी कश्यप, दुर्गा वाहिनी ,कंचन सक्सेना बजरंग दल जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख शुभम रस्तोगी, जिला सह सप्ताहिक मिलन प्रमुख पराग गौतम ,जिला विद्यार्थी प्रमुख सार्थक द्विवेदी, जिला बल उपासना प्रमुख कुश ठाकुर, जिला गोरक्षा प्रमुख शिवकांत शर्मा जिला सुरक्षा प्रमुख नमन सैनी आदि लोग मौजूद रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here